{"_id":"60329d768ebc3ee96731c628","slug":"two-bike-collision-person-killed-basti-news-gkp385668082","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर, व्यक्ति की मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। दो बाइक की टक्कर में घायल व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गौरा चौराहे से होकर गुजरते समय 45 वर्षीय राम बहादुर चौधरी की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। राम बहादुर के अलावा बाइक पर पीछे बैठे 32 वर्षीय इंद्रजीत वर्मा निवासी मुसहर, थाना रुधौली घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल भेजा। राम बहादुर की हालत नाजुक देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राम बहादुर की मौत हो गई। यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि मृतक के भतीजे अजय कुमार की तहरीर के आधार पर एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक, डुमरियागंज मार्ग पर स्थित देईपार चौराहे पर सुबह लगभग 10 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मनीष, संजय तथा दूसरी बाइक के चालक विजय सोनी निवासी सल्टौआ तथा पीछे बैठे सहबूब निवासी कोइलसा घायल हो गए।