{"_id":"6677431dc49f1331b2066366","slug":"two-arrested-with-two-stolen-laptops-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119182-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी के दो लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी के दो लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। पुलिस ने चोरी के लैपटॉप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों नशे के आदी हैं और गांजा बेचते हैं। दोनों के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा भी बरामद किया गया है।
पिछले दिनों पुलिस ने दो लैपटॉप चोरी होने का केस दर्ज किया था। चोरों की तलाश में टीमें जुटी थीं। शनिवार काे प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआई संजय कुमार सिंह ने टीम के साथ विनय भास्कर सिंह निवासी एकड़गी थाना हर्रैया व अमित कुमार वर्मा निवासी चमरहिया थाना हर्रैया को कैलवरी स्कूल के पीछे रोड पर सुबह 9:40 बजे पकड़ा। तलाशी में दोनों के कब्जे से 1.560 किलो अवैध गांजा बरामद किया। विनय भाष्कर पर लूट, हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत तीन केस पहले से दर्ज हैं। संवाद