फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused of theft arrested, goods recovered

चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Tue, 27 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested, goods recovered
चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
एसएचओ ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गौर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला कछिया गांव में पुलिया के समीप मौजूद है। पुलिस पहुंची तो संदिग्ध भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ने पर पुलिस को उसने अपना नाम जमुना मौर्य, निवासी सिरसिया, थाना गौर बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास एक हार, तीन जोड़ी कान का झाला, व चांदी की पायल व कील बरामद की गई। बता दें कि सिरसिया गांव निवासी अरब हुसैन के घर के रोशनदान की जाली तोड़कर शुक्रवार रात चोर घर में घुस गए थे। अंदर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात उठा ले गए थे।

एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव से चोरी हुए टुल्लू पंप व हैंडपंप को बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने मीरापुर गांव के समीप पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की बात स्वीकारते हुए अपना नाम शिवपूजन, निवासी बभन कटास, थाना गौर बताया। प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed