{"_id":"68b4b08026c841b67b087725","slug":"two-accused-arrested-for-buying-and-selling-land-by-making-fake-documents-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142995-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी कागजात बनाकर जमीन की खरीद-बिक्री के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी कागजात बनाकर जमीन की खरीद-बिक्री के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Sep 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दूसरे की जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-फरोख्त करने वाले दो जालसाजों को नगर थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 10-10 हजार इनाम घोषित था।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि रविवार को कर्मा देवी विद्यालय गेट संसारपुर फुटहिया के पास से आरोपी अरविन्द कुमार चौधरी निवासी अक्षतपुर थाना कप्तानगंज और इन्द्रेश कुमार निवासी कौड़ी कोल बुजुर्ग थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इन्द्रेश के खिलाफ नगर व हर्रैया थाने में और आरोपी अरविन्द के खिलाफ नगर थाने में एक केस दर्ज है। अन्य केस में साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजदगी की जाएगी।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जालसाजी, षडयंत्र व धोखाधड़ी करके के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी खरीद व बिक्री में माहिर है। इनकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। विवेचना, सीडीआर व पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी जमीन से संबंधित ग्राहक को चिह्नित करते थे।
विज्ञापन
अजय कुमार जमीन का रेट तय करता था। साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात के साथ बैनामा करते थे। सभी लोग एक टीम जैसे अपने कार्य को अंजाम देते थे। अलग अलग जमीनों के लिए अलग-अलग लोग बात करते थे, जिससे की पकडे न जाएं।
पूर्व में इनके अन्य साथी मनोज कुमार निवासी सोढ़री थाना लालगंज, सुशील कुमार वर्मा निवासी भोपालपुर थाना कप्तानगंज, उमेश कुमार चौधरी निवासी मड़वानगर थाना कोतवाली, उमेश कुमार निवासी मोतीपुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, बाबूराम निवासी हसनापुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को नगर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।