फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck overturned on Badevan flyover

Basti News: बडेवन फ्लाई ओवर पर ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

Fri, 15 Mar 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned on Badevan flyover
दिल्ली से संतकबीरनगर जा रहा था ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। बडेवन फ्लाई ओवर पर बृहस्पतिवार को तड़के ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने ट्रक में फंंसे घायलों को निकलवाकर ट्रक को हटवाया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सामान लादकर एक ट्रक संतकबीरनगर जा रहा था। सुबह करीब सात बजे बडेवन फ्लाई ओवर को पार करके आगे बढ़ते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग पर पलट गया। ट्रक पर लदा सामान सड़क और सर्विस रोड पर बिखर गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक खालिद और खलासी नासिर निवासी गोसाईगंज जिला कन्नौज को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ट्रक पलटने के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। ट्रक चालक खालिद ने बताया कि झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। फोरलेन के सुरक्षा अधिकारी श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed