{"_id":"5a96fd484f1c1bc83b8b98bb","slug":"truck-alive-in-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में जिंदा जला खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में जिंदा जला खलासी
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जला ट्रक
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर डेईडीहा गांव के सामने बुधवार देर रात करीब 8.50 बजे एक ट्रक में खाना बनाते समय आग लग गई। खाना बना रहा व्यक्ति जिंदा जल गया। लोगों ने आग बुझाने के बाद और लोगों की खोजबीन शुरू की।
रुधौली चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र रामजानकी मार्ग स्थित डेईडीहा गांव में बनाया गया है। क्षेत्र के किसान यहां अपने गन्ने का तौल कराते हैं।किसानों के गन्ने को ढोने के लिए चीनी मिल की ओर से ठेकेदार दूसरे ट्रकों से गन्ना की ढुलाई करता है। चीनी मिल के ठेकेदार का गन्ना लादने के लिए एक ट्रक तौल केंद्र से बाहर खड़ा था। ट्रक के केबिन में छोट गैस सिलिंडर से खाना बनाया जा रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि अचानक विस्फोट की आवाज आई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया।
होली के कारण तौल केंद्र से मजदूर आदि जा चुके हैं। बहुत ही कम लोग तौल केंद्र पर हैं। ट्रक को जलाता देखकर लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाने लगे। इसी दौरान किसी ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचे। आग पर काबू पाए जाने के बाद तलाश शुरू हुई जिसमें खलासी के बैठने के स्थान पर एक शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि खलासी ही जिंदा जला है।