{"_id":"64de5f61e20aa7639900f6db","slug":"troubled-by-not-being-able-to-repay-the-loan-the-young-man-hanged-himself-basti-news-c-7-1-gkp1010-276016-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कर्ज अदा न कर पाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कर्ज अदा न कर पाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
घर बनवाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से ले रखा था कर्ज
कलवारी/बस्ती। घर बनवाने के लिए लिया गया कर्ज अदा न कर पाने से परेशान भंगुरा गांव के युवक ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को सुबह उसका बाग में आम के पेड़ से लटका शव मिला।
कलवारी थाना क्षेत्र के भंगुरा निवासी दिलीप कुमार गौतम (32) ने कई स्वयं सहायता समूहों से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। कर्ज की किस्त भरने के लिए वह दिल्ली कमाने गया था। दिलीप के पिता राम करन ने बताया कि शनिवार को वह गांव लौटा तो समूह के सदस्य उसके घर पहुंचे और ब्याज सहित कर्ज की रकम अदा करने के लिए कहा। इसको लेकर विवाद हो गया। इस कारण उसकी पत्नी मायके चली गई। इसी बीच समूह के सदस्य गैस सिलिंडर, चूल्हा और टिन शेड उठा ले गए।
पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे समूह की बैठक में शामिल होने के लिए दिलीप गया था। शाम को वापस न आने पर परिवार के लोगों को लगा कि वह ससुराल पत्नी के पास गया होगा। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने गांव के पश्चिम तलरिया बाग में आम के पेड़ से लटका उसका शव देखा। दिलीप के परिवार में माता सुभागी देवी, भाई कुलदीप, प्रदीप के अलावा पत्नी रीना के दो बेटे प्रिंस (10) और प्रेम कुमार (6) हैं। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कई जगह से लोन लेने की बात सामने आई है। संवाद