फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tributes paid to martyred firefighters during Fire Service Week

Basti News: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Apr 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred firefighters during Fire Service Week
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करते दमकल कर्मी-स्रोत दमकल विभाग
महराजगंज। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह सप्ताह हर वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1944 में मुंबई में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में की जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार को अग्निशमन केंद्र कोतवाली बस्ती, हर्रैया, रुधौली और भानपुर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र के नेतृत्व में शोक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को पिन फ्लैग भी लगाए गए।इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अग्निशमन वाहनों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली शहर और कस्बों के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां आमजन को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को पंपलेट वितरित कर अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह का थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ रखा गया है। सप्ताह के दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आग से बचाव के प्रति सचेत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed