{"_id":"68112c440a5778c51b0ff8ef","slug":"tribute-paid-to-tourists-killed-in-terrorist-attack-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135767-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत विश्व आयुर्वेद परिषद तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्री चौक पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता जगदीश शुक्ला ने कहा कि आतंकवादियों को सरकार जल्द ही सबक सिखाएगी। आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत सचिव डा. दीपक सिंह ने कहा कि हमें देश के अन्दर पल रहे आस्तीन के सांपों से अधिक खतरा है, पाकिस्तान के साथ इन्हें भी कुचलना होगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डा. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एक बार फिर से पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला सहसंयोजक डा. वीके श्रीवास्तव, सचिव निरंकुश शुक्ला, डॉ. बाल कृष्ण यादव, डॉ. अजीत कुशवाहा, डॉ. लल्लन प्रसाद, डॉ. कल्पना, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. टाईगर शक्ति सिंह, डॉ. आशुतोष सिंहआदि उपस्थित रहे। संवाद
कैंडल मार्च निकाला, दी श्रद्धांजलि
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कक्ष से निकला कैंडल मार्च गांधी कलाभवन परिसर स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा सुरक्षा में हुई चूक के चलते 28 लोगों को जान गंवानी पड़ी। आतंकवाद को प्रश्रय देने वालों काे सबक सिखाना ही मृतकों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
कैंडल मार्च में उदय प्रताप पाल, डा. एल.के. पाण्डेय सुरेन्द्र नाथ, उपाध्याय, ओमप्रकाश मिश्र, रामशंकर चौधरी, राधेश्याम तिवारी, दीनानाथ शुक्ल, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश पांडेय, रामशब्द पांडेय, राजेश्वरी उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद