{"_id":"66ad5afce45b01f6a00a5204","slug":"trees-on-the-roadproblem-in-movement-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121487-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क पर पेड़.... आवाजाही में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क पर पेड़.... आवाजाही में दिक्कत
Sat, 03 Aug 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा-हल्लौर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास है पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। मुंडेरवा से हल्लौर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास सड़क के बीच एक पेड़ खड़ा है। इससे मार्ग पर चलने में दिक्कत हो रही हैं। गाड़ियों को सड़क के बगल से होकर गुजरना पड़ रहा है।
करीब 12 किमी लंबे मार्ग से सैकड़ों गांवों के लोगों का आना-जाना है। टिकरिया जगदीशपुर गांव से होकर निकलने वाले मार्ग पर बड़ी मुश्किल से गाड़ियां आती-जाती हैं। पेड़ के कारण पहले वाहन सवारियों को उतरते हैं तब इसे पार करते हैं। कई बार वाहनों के पहिये खेत में उतर जाते हैं। इससे घंटों तक यह मार्ग बाधित हो जाता है।
टिकरिया निवासी भोला चौबे का कहना है कि एक तरफ पेड़ है और दूसरी ओर चार फीट नीचे खेत शुरू होता है। ऐसे में साइड लेने के चक्कर में कई बार वाहन खेत में पलट जाते हैं। टिकरिया जगदीशपुर के रवींद्र पांडेय, जितेंद्र, शिव प्रसाद, प्रमोद, अशोक, राजन आदि ने बताया कि पेड़ के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
...
कोट
जानकारी हुई है कि बीच सड़क में एक पेड़ खड़ा है। यदि स्थानीय प्रधान समस्याओं को रेखांकित करते हुए विभाग में प्रार्थनापत्र दें तो पेड़ को कटवा देंगे।
-अजय प्रताप, रेंजर, वन विभाग