फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   transport nigam stric to tol plaza

यात्री प्लाजा को लेकर सख्त हुआ निगम

Sun, 24 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
transport nigam stric to tol plaza
यात्री प्लाजा को लेकर सख्त हुआ निगम
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम यात्री प्लाजा को लेकर सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। जिसके तहत अब अनाधिकृत यात्री प्लाजा पर रोडवेज डिपो की बसें खड़ी पाई गईं तो चालक व परिचालक को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अधिकृत प्लाजा पर यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिले इसके लिए विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रबंध निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अनाधिकृत यात्री प्लाजा व ढाबों पर बसें कतई न रोकी जाएं। यदि ऐसा पाया गया तो बस के चालक व परिचालक को यात्रियों के साथ डी टेंशन (अनाधिकृत स्थान पर रोकना) का दोषी मानते हुए उनके विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पहली बार यदि बस खड़ी पाई गई, तो प्रत्येक प्रकरण में दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि चालक व परिचालक नियमित हैं, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही डिपो की सीमा में आने वाले अनाधिकृत ढाबों पर यदि बसें खड़ी पाईं गई तो, चेंकिंग दल पर भी कार्रवाई की जाएगा। प्रबंध निदेशक डॉ राज शेखर ने कहा है कि अनुबंधित यात्री प्लाजाओं पर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यहां न तो बेहतर सफाई मिली और न ही खानपान की गुणवत्ता। जिस पर सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि वे अनुबंधित यात्री प्लाजा पर प्रत्येक माह निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed