फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transfer of 10 inspectors, 148 si including two SHOs

Basti News: दो थानेदारों समेत 10 निरीक्षकों, 148 उपनिरीक्षकों का तबादला

Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 10 inspectors, 148 si including two SHOs
बस्ती। जिले में तैनाती की अवधि पूरी करने वाले 10 निरीक्षकों व 148 उपनिरीक्षकों का दूसरे जनपद तबादला कर दिया गया है। इनमें मुंडेरवा व सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक क्रमश: अरविंद कुमार शाही व रवींद्र सिंह भी शामिल हैं। आईजी आरके भारद्वाज ने इन सभी का परिक्षेत्र स्तर पर तबादला किया है। आईजी के पीआरओ राज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी को जल्द रिलीव करने के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद से सिद्धार्थनगर भेजे जाने वालों में 07 निरीक्षक, 53 उप निरीक्षक तथा सिद्धार्थनगर से बस्ती आने वालों में 02 निरीक्षक व 59 उप निरीक्षक शामिल हैं। इसी क्रम में बस्ती से संतकबीरनगर 01 निरीक्षक व 08 उप निरीक्षक भेजे गए हैं। 23 उप निरीक्षक संतकबीरनगर से बस्ती व पांच उपनिरीक्षक सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर भेजे गए हैं। बस्ती से सिद्धार्थनगर भेजे गए निरीक्षकों में अरविंद कुमार शाही, मनोहर लाल, रमेश कुमार यादव, अरुण कुमार, रवींद्र सिंह, मान सिंह, विजय कुमार व देवेंद्र कुमार मिश्र व सिद्धार्थनगर से शिव कुमार यादव और शशि प्रकाश सिंह का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed