{"_id":"69a3463441765c1cd00360cd","slug":"trains-arriving-from-metropolises-are-packed-to-capacity-leaving-no-room-for-feet-basti-news-c-207-1-bst1013-154157-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महानगरों से खचाखच भरकर आ रहीं ट्रेनें, पैर रखने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महानगरों से खचाखच भरकर आ रहीं ट्रेनें, पैर रखने की जगह नहीं
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठी यात्री। संवाद
बस्ती। जैसे-जैसे होली त्योहार नजदीक आ रहा है, महानगरों से आने वाली ट्रेन परदेसियों से खचाखच भरकर आ रही हैं। नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं होली स्पेशल ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पुणे-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन आठ घंटे लेट होने से रात 10 बजे के बाद बस्ती स्टेशन पर पहुंची।
होली त्योहार पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है। फिर भी यात्रियों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। एक तरफ जहां नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं होली स्पेशल ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेनों में परदेसियों की इस कदर भीड़ आ रही है कि जनरल और स्लीपर कोच में खड़े होने तक की जगह नहीं है।
यात्री जैसे-तैसे त्योहार के चलते परेशानी उठाते हुए गांव आ रहे हैं। सुबह के समय दिल्ली से आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। रेलवे समय सारिणी के अनुसार पुणे-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन के शाम 5:50 बजे आने का समय था, लेकिन आठ घंटे लेट होने से यह ट्रेन रात 10 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल ट्रेन चार घंटे, गोरखपुर-आनंद विहार होली स्पेशल पांच घंटे, बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल 4:30 घंटे, गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल चार घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से चल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।