फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   trained children will give help to nation

प्रशिक्षित बच्चे करेंगे राष्ट्र रक्षा में योगदान

Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
basti
basti Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
trained children will give help to nation
स्‍कााउट - फोटो : amar ujala
गायघाट। 
विज्ञापन

स्काउट-गाइड प्रशिक्षित बच्चे राष्ट्र रक्षा में आगे चलकर योगदान देंगे। यही बच्चे जनपद का दुनिया भर में गौरव बढ़ाएंगे। ये उद्गार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने व्यक्त किए। वह रविवार को बहादुरपुर ब्लॉक के झिनकू लाल त्रिवेनीराम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली के समापन अवसर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बच्चों के प्रदर्शन बेहद की सराहना की। कहा कि इन बच्चों में और धार देकर मंडल और प्रदेश की सीमा लांघ कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने के लिए तैयारी की जरूरत है। 

रैली को सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद श्रीवास्तव, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री डॉ संजय द्विवेदी, मुख्य आयुक्त बस्ती डॉ मणि शंकर त्रिपाठी, जिला संगठन आयुक्त अमित शुक्ल, सचिव हरेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ कुलदीप सिंह ने संबोधित किया। स्काउट संवर्ग में जनपद संतकबीरनगर प्रथम और गाइड संवर्ग में बस्ती को प्रथम स्थान मिला। स्काउट गाइड दोनों संवर्ग में ओवर आल चैंपियन बस्ती जनपद रहा।  प्राथमिक विद्यालय भक्तूपुर की कब बुलबुल टीम के बच्चे रैली में आकर्षण के केंद्र बने रहे। विद्यालय के प्रबंधक अमित चौधरी ने कब बुलबुल टीम को पुरस्कृत किया। व्यवस्थापक और विद्यालय के प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राज नारायण पांडेय, प्रधानाचार्य प्रतिमा चौधरी, व्यायाम शिक्षक राघवेंद्र शरण पांडेय, स्काउट मास्टर माता प्रसाद तिवारी, खेल शिक्षक अजय चौधरी, डॉ दीपक सिंह, संतोष पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, प्रमोद मिश्र, लक्ष्मीधर पांडेय, यशपाल यादव, अनिल चौधरी, मोहम्मद मुस्तफा, राम औतार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed