{"_id":"6ab81f26947ca9bf1a05c918","slug":"train-operations-affected-after-a-tree-fell-on-the-railway-track-basti-news-c-207-1-bst1024-167846-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ को हटाते कर्मी स्रोत विभाग
बभनान(बस्ती)। तेज हवा और बारिश के बीच शनिवार को गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से रेल परिचालन प्रभावित रहा। तड़के स्वामीनारायण छपिया स्टेशन के यार्ड में पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया। इसके चलते दो डाउन ट्रेनों को 69 मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। दिन में गोविंदनगर और बस्ती के बीच पेड़ गिरने से ओएचई फेल हो गई। इससे गौर से मनकापुर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें घंटों स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से शुक्रवार की रात 2:17 बजे स्वामीनारायण छपिया यार्ड में पेड़ गिरने की सूचना आरपीएफ को मिली। बभनान चौकी से एएसआई महेंद्र कुमार राव और कांस्टेबल राम आशीष मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने के कारण डाउन ट्रेन संख्या 11123 (ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस) रात 1:30 से 2:26 बजे तक 56 मिनट और 12558 (सप्तक्रांति एक्सप्रेस) रात 2:44 से 2:57 बजे तक 13 मिनट छपिया स्टेशन पर खड़ी रही। इंजीनियरिंग विभाग ने पेड़ हटाकर करीब 2:55 बजे ट्रैक साफ किया, जिसके बाद परिचालन शुरू हुआ।
शनिवार को दिन में गोविंदनगर और बस्ती के बीच पेड़ गिरने से ओएचई फेल होने पर दोबारा रेल यातायात प्रभावित हुआ। डाउन ट्रेन संख्या 20103 (मुंबई सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस) स्वामीनारायण छपिया स्टेशन पर सुबह 10:30 से दोपहर 12:50 बजे तक दो घंटे 20 मिनट खड़ी रही। इसी स्टेशन पर डाउन ट्रेन संख्या 13020 (बाघ एक्सप्रेस) 10 मिनट विलंबित हुई।
विज्ञापन
15566 (बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) परसा तिवारी स्टेशन पर सुबह 10:03 से दोपहर 1:03 बजे तक करीब तीन घंटे खड़ी रही। डाउन ट्रेन संख्या 04014 बभनान स्टेशन पर सुबह 9:54 से दोपहर 1:05 बजे तक तीन घंटे 11 मिनट खड़ी रही। वहीं, 15034 (पाटलिपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस) गौर स्टेशन पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक करीब तीन घंटे पांच मिनट विलंबित रही।
-- -- -- --
स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री
लगातार दो घटनाओं के कारण गौर से मनकापुर तक ट्रेनों का जमावड़ा लग गया। ट्रेनों में बैठे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के चलने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई। रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ हटाने और ओएचई की तकनीकी खराबी दूर करने के बाद परिचालन सामान्य कराया। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि छपिया यार्ड में पेड़ गिरने की सूचना पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और पेड़ हटवाया। वहीं, बस्ती-गोविंदनगर के बीच पेड़ गिरने से ओएचई फेल होने के कारण कुछ ट्रेनें विलंबित हुईं।