फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trailer collides with bike, two wedding guests die

Basti News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, दो बरातियों की मौत

Mon, 18 Nov 2024 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides with bike, two wedding guests die
बाइक से हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने फोरलेन पर आवागमन शुरू कराया- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर रविवार रात करीब आठ बजे नगर थानाक्षेत्र के बसहवा जेब्रा क्राॅसिंग के पास ट्रेलर की चपेट में आकर दो बरातियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद फोरलेन पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और दोनों शवों को किनारे करवाकर घायल को अस्पताल भेजा। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर एक लेन में यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कप्तानगंज, महराजगंज व नगर बाजार संवाद के अनुसार रुधौली थानाक्षेत्र के महुआ गांव से प्रभुनाथ निषाद के लड़के गोविंद निषाद की रविवार को कप्तानगंज थाने के तेलियाडीह गांव में बरात जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के हरदौनी गांव निवासी विनय कुमार (20) पुत्र अजय कुमार, रुधौली नगर पंचायत के विंध्यवासिनी नगर वार्ड के गोसाईंपुरवा निवासी राहुल चौधरी (25) पुत्र संतराम चौधरी और गौर थाना क्षेत्र के हलुवा बाजार के पगारे गांव निवासी शिव (22) पुत्र राज कुमार एक ही बाइक पर बैठकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विनय कुमार के अनुसार उसके भांजे गोविंद की शादी है। वह लोग नगर थाना क्षेत्र के बसहवा जेब्रा क्राॅसिंग के निकट पहुंचे थे, तभी किसी ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राहुल चौधरी और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed