{"_id":"68c72ae0bdb2c130280165b1","slug":"traffic-jam-due-to-tree-falling-on-the-road-people-narrowly-escape-the-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143854-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क पर पेड़ गिरने से जाम, हादसे से बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क पर पेड़ गिरने से जाम, हादसे से बाल-बाल बचे लोग
Mon, 15 Sep 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रविवार को बनवधिया विद्यालय के निकट पेड़ गिर जाने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक आवगमन ठप रहा। वन निगम के कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बड़ा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। संयोग से चालकों ने पहले ही अपने वाहनों को रोक लिया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
बताते चलें कि बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से चल रहा है। वन विभाग की ओर से सड़क के किनारे के पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई है। वन निगम के कर्मचारी पेड़ों की कटाई और हटाने का काम कर रहे हैं। रविवार को भी कार्य चल रहा था कि अचानक पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। संवाद