{"_id":"5921cf564f1c1bec3e535cd9","slug":"traffic-become-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सुधारेंगे कंपनी बाग चौराहे की हालत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सुधारेंगे कंपनी बाग चौराहे की हालत
बस्ती ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू किए गए ‘कोना बचाओ’ अभियान के तहत जिले के उन चौराहों का बंटवारा कर लिया गया है, जिसे गोद लेकर आला अफसरों को सजाना-संवारना है।
एसपी संकल्प शर्मा ने सिविल लाइंस स्थित कंपनी बाग चौराहा तो एएसपी रोहित मिश्र ने फव्वारा तिराहे को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया है। सीओ सिटी/ सीओ यातायात पवन गौतम ने दक्षिण दरवाजा तिराहे का जिम्मा लिया है। इसी तरह सभी अधिकारियों न थानेदारों ने सूचीबद्ध कर लिया है। सदर सर्किल में कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने रोडवेज चौराहा, एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह ने पॉलीटेक्निक तो वाल्टरगंज एसओ ने वाल्टरगंज तिराहा गोद लिया है। सदर सर्किल में कुल 28 चौराहे गोद ले लिए गए। कलवारी सर्किल में 24 चौराहों को गोद लिया गया है। रुधौली व हर्रैया सर्किल में भी सूची फाइनल की जा रही है।
इसी क्रम में सीओ कलवारी ने कलवारी चौराहा तो एसओ रवि राय ने एक्सड़ा चौराहा अपनाया। प्रभारी निरीक्षक नगर बाजार रमेश ने राजकोट चौराहा और एसओ कप्तानगंज ने कप्तानगंज चौराहा गोद लिया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जो चौराहा जिसके नाम से गोद लिया जाएगा उसकी मानीटरिंग संबंधित अधिकारी की होगी। इन चौराहों/ तिराहों के आसपास पचास मीटर तक किसी तरह का अतिक्रमण हुआ तो वही जिम्मेदार होंगे। आसपास के दुकानदारों को वह विजटिंग कार्ड भी देंगे। ताकि जाम या अतिक्रमण होने पर तत्काल उन्हें खबर मिल सके।