{"_id":"686ed772655e1072c6006570","slug":"tractor-trolley-loaded-with-iron-rods-overturned-on-the-four-lane-road-causing-a-jam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139808-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर पलट गई सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर पलट गई सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, जाम
Thu, 10 Jul 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर हर्रैया थाने के बिजरा गांव सामने कट के पास बुधवार को शाम पांच बजे सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को मामूली चोट आई। बस्ती-अयोध्या लेन पर आधा घंटा आवागमन बाधित रहा।
पैकोलिया थाना क्षेत्र मुसही गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सब्बन पुत्र रामनिवास ट्राॅली पर गौरा से लोहे की सरिया लेकर सिर्कोहिया जा रहा था। बिजरा कट के पास ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने चौकड़ी एनएचएआई टीम व स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को किनारे कराया। उसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। संवाद