{"_id":"6581e77ce428417870064284","slug":"tractor-trolley-laden-with-stolen-sand-recovered-three-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8662-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी का बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी का बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, तीन गिरफ्तार
Wed, 20 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से मोरंग चोरी करने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद किया।
इस संबंध में दुबौलिया थाने के चिलमा निवासी हनुमान प्रसाद ने तहरीर देकर कहा था कि परिवार के भरण-पोषण के लिए वह पास के सैनिया-नैकापार चौराहे पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान खोले है। दुकान के बाहर पड़ा मोरंग लगातार चोरी किया जा रहा था। 17 दिसंबर की रात में दुकान के सामने से मुन्ना निवासी लारा, सरवन निवासी बसंतपुर थाना दुबौलिया ने मिलकर बाबूलाल निवासी लारा थाना दुबौलिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोरंग भर-भर के चुरा ले गए। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचने पर पता चला तो पुलिस को 112 नंबर पर सूचित किया गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की तो मंगलवार को गुलौरी खुर्द मोड़ से तीनों को गिरफ्तार कर एक ट्रॉली मोरंग बरामद किया। संवाद