{"_id":"583f14264f1c1b2616de50f5","slug":"township-rail-service-between-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती-इलाहाबाद के बीच रेल सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती-इलाहाबाद के बीच रेल सेवा शुरू
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मनवर संगम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सांसद हरीश द्विवेदी जीएम राजीव मिश्र और डीआरएम आलोक सिंह ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतित पावनी गंगा, श्याम वर्णा यमुना और अदृश्य सरस्वती के महा संगम स्थल इलाहाबाद को रेल पथ से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित सौगात बुधवार को मिल गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्क्रीन पर झंडी दिखाई तो सांसद हरीश द्विवेदी ने स्टेशन से मनवर-संगम एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा, डीआरएम आलोक सिंह सहित रेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय रेलमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस ट्रेन से न केवल जनपद वासियों को सुलभ यात्रा करने में मदद मिलेंगी, बल्कि आसपास के कई जनपदों के वासी इससे फायदा उठाएंगे। कहा कि रेल मंत्रालय उत्तर प्रदेश में पुलों का निर्माण कर रही है। नई ट्रेनों को चलाने का कार्य तेजी से कर रही है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मनवर संगम एक्सप्रेस को चलाने में सांसद हरीश द्विवेदी के अथक प्रयास की सराहना की। कहा कि अब यहां के लोग संतकबीर की धरती से भगवान राम के अयोध्या नगरी होते हुए प्रयाग का दर्शन करेंगे।
सांसद ने सभी का स्वागत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मनवर संगम एक्सप्रेस जिले से चलने वाली पहली एक्सप्रेस ट्रेन बन गई। जिसके चलने से छात्र, अधिवक्ता, और संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा करने में सुविधा होगी। सांसद ने मिल रोड, स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठाया। बताया कि 15 दिसंबर तक एक भव्य व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आडिटोरियम का शिलान्यास होगा। इसके अलावा बताया कि मखौड़ा धाम, श्रृंगनारी व छावनी के शहीद स्थल के लिए 10 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्रा, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। भाजपा नेता कैप्टन अमर नाथ पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, चुतुर्गुन राजभर, बृजेश तिवारी, अमृत वर्मा, सुनील सिंह, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र, अनिल सिंह, नरेंद्र चंचल, इन्द्रवास सिंह, सरोज मिश्रा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू,कौशलेन्द्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।