{"_id":"5a34124e4f1c1b76678c1a1c","slug":"took-the-shovel-the-premises-got-cleaned-up-cleaning-officers-and-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार व कर्मियों ने उठाया फावड़ा, परिसर हो गया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार व कर्मियों ने उठाया फावड़ा, परिसर हो गया साफ
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सफाई करते अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। बस्ती के भ्ाानपुर तहसील में स्वच्छता अभियान के तहत तहसील परिसर में कर्मचारी हों या अधिकारी सभी ने फावड़े चलाए और श्रमदान किया। इस अभियान में अधिवक्ता और पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
शुक्रवार को तहसीलदार जसीम अहमद के साथ कार्यालय के पीछे और आवासों के पास जमी घास फूस की सफाई की गई। परिसर में स्थित सभी विभागों की ओर से सामूहिक श्रमदान से परिसर चमक उठा। सफाई अभियान सुबह 11 बजे से शुरू हुुआ जो दोपहर दो बजे तक चलता रहा, जिसके बाद पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों के रख रखाव की भी जिम्मेदारी ली। परिसर में आम, नीम, आवंला, अशोक, शीशम आदि के पौधे लगाए गए। श्रमदान में युवा, महिला और पुरुषों की भी बराबर भागीदारी रही। लेखपाल, कानूनगो, लिपिक, सभी न्यायालयों के पेशकार के साथ रजिस्ट्रार ए. मलिक, विकास विभाग से एडीओ पंचायत रामचंदर वर्मा, थानाध्यक्ष सोनहा श्रीनाथ यादव, आपूर्ति विभाग से मदन मोहन पांडेय, अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह, लोकनाथ उपाध्याय, जग प्रसाद पांडेय ने भी हिस्सेदारी की।