{"_id":"6866e2d5c94818c7250c435c","slug":"took-charge-as-chairman-of-krishi-vigyan-kendra-basti-news-c-207-1-bst1004-139451-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती में वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एसके तोमर ने अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व वह कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के अध्यक्ष थे।
कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने कहा की नवीन कृषि तकनीकी व नवाचार के जरिये, जनपद के किसानों की कृषि लागत में कमी लाने, कृषि, दुग्ध, पशुपालन, मत्स्य, बागवानी के उत्पादन, उत्पादकता तथा क्षेत्र विस्तार करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती कृषि शोध में खेत पर प्रशिक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण और नवीनतम तकनीकों के हस्तान्तरण के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने में अहम् रोल निभा रहा है जिसे और भी बढ़ावा दिया जायेगा। इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ पीके मिश्र, डॉ. वीबी सिंह, डॉ प्रेम शंकर, डॉ. हरी ओम मिश्र, डॉ. अंजली वर्मा, जे.पी शुक्ल आदि मौजूद थे।