{"_id":"614f58378ebc3e87eb685fdc","slug":"told-teenager-waya-of-health-basti-news-gkp4105886157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी के जरिए किशोरियों को बताया स्वस्थ रहने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी के जरिए किशोरियों को बताया स्वस्थ रहने का तरीका
विज्ञापन

- किशोरियों रक्ताल्पता की भी की गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अनुषांगिक शाखा वुमेन डॉक्टर्स विंग के सहयोग से चलाई जा रही योजना मिशन पिंक हेल्थ के तहत शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर शिवा कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्व-स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं रक्ताल्पता से बचाव के बारे में प्रश्नावली एवं व्याख्यान के माध्यम से जानकारी दी गई। प्रश्नावली के उत्तर देने के बाद किशोरों व किशोरियों को आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान अभी तीन माह तक चलेगा। मिशन पिंक हेल्थ को सफल बनाने के लिए शाखा अध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा एवं सचिव डॉ. ऊषा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम विगत दो माह से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शिवा कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों की विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र त्रिपाठी के प्रयास से रक्ताल्पता की जांच अकूमेंटिस फार्मा के सहयोग से किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की ओर से विद्यार्थियों को विषय संबंधी जानकारी दी गई साथ ही प्रश्नोत्तरी का उत्तर भी प्राप्त किया गया।
इस अवसर मौके पर डॉ. अल्का शुक्ला, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. सुषमा सिन्हा, डॉ. शशि श्रीवास्तव, डॉ. श्रुति चौधरी, सत्या मिश्रा, कुलदीप सिंह, सरिता शुक्ला, शोएब रहमान, उप प्रधानाचार्य सत्येंद्र श्रीवास्तव, स्पोर्टस टीचर रविंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।