{"_id":"60ae8fc98ebc3e2f214d57f6","slug":"today-yas-can-show-effect-chances-of-thunderstorm-and-rain-basti-news-gkp3959004187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज असर दिखा सकता है ‘यास’, आंधी-बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज असर दिखा सकता है ‘यास’, आंधी-बारिश के आसार
विज्ञापन

बस्ती। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में तबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान ‘यास’ बृहस्पतिवार से मंडल में भी असर दिखाने वाला है। शुक्रवार और शनिवार के बीच इसके काफी प्रभाव दिखने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस बीच के 36 घंटे सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं, जिसमें तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। राज्य मौसम विभाग ने पहले ही आगाह कर रखा है। खासकर बस्ती मंडल उन 27 जनपदों में शामिल है, जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश और 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी कर रखा है।
बुधवार सुबह से ही मौसम बदल चुका है और बादल घिरने शुरू हो गए। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर टिका रहा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से रविवार के बीच 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार फिलहाल पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान है। दोपहर बाद बारिश शुरू हो सकती है। उसके बाद तापमान में पांच से सात डिग्री गिरावट हो सकती है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर घटकर दो डिग्री पर आने का अनुमान है।