{"_id":"6aa060b8c7602724a103af7d","slug":"tired-of-his-wifes-torture-rambhal-shot-himself-with-a-pistol-basti-news-c-207-1-bst1001-166303-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग रामबहाल ने खुद को मारी थी कट्टे से गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग रामबहाल ने खुद को मारी थी कट्टे से गोली
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में तीन सितंबर को गोली लगने से हुई रामबहाल यादव (50) की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दूसरी पत्नी इंद्रावती की प्रताड़ना से तंग आकर रामबहाल ने शराब के नशे में कट्टे से खुद को गोली मार ली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का अनावरण करते हुए सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि शुरुआत में रामबहाल की हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में आत्महत्या की बात सामने आई। घटना के दिन रामबहाल शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार, पत्नी से होने वाले विवाद और प्रताड़ना से वह परेशान रहता था। इसी वजह से उसने खुद को गोली मार ली। मौके से असलहा नहीं मिलने और मृतक के भाई मनबहाल की ओर से हत्या की तहरीर दिए जाने से मामला उलझ गया था। मनबहाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने इंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इंद्रावती ने बताया कि उसने अपनी जमीन बेचकर दुकान बनवाई थी, जबकि रामबहाल ने उसके जेवर गिरवी रख दिए थे। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी के तानों से रामबहाल परेशान रहता था और शराब का सेवन करने लगा था। घटना के दिन भी वह नशे में था। पुलिस के अनुसार, गोली लगने के बाद इंद्रावती ने डर के कारण तमंचा छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गोली चलने की आवाज से सहम गए थे ग्रामीण
बबुरहवा गांव में तीन सितंबर की शाम करीब 6:45 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद ग्रामीणों को पता चला कि रामबहाल को उसके कमरे में गोली लगी है। पत्नी इंद्रावती ने शोर मचाकर बताया कि उसके पति ने खुद को गोली मार ली है। आसपास के लोग लहूलुहान हालत में रामबहाल को सीएचसी हर्रैया ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल था।
-- -- -- -- --
तमंचा छिपाने की बात पर ग्रामीणों के सवाल
पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों के बीच इस कहानी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब इंद्रावती ने घटना के तत्काल बाद पति के खुद को गोली मारने की बात बताई थी तो उसने तमंचा क्यों छिपाया। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने इंद्रावती से पूछताछ भी की थी, लेकिन उस समय तमंचा छिपाने की बात सामने नहीं आई थी। तमंचा उसे कहां से मिला, इसे लेकर भी गांव में चर्चाएं हैं।