फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tiranga yatra performed in dstrict

जिले में जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra performed in dstrict
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शास्त्री चौक से टाउन क्लब तक सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, - फोटो : BASTI
जिले में जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

सांसद ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण पर भाजपा गनेशपुर मंडल की ओर से चौरवा के हसन पेट्रोल पंप पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी ने किया।
कहा कि स्वतंत्रता एक बड़ा अवसर है। सभी देशवासियों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की समृद्धि, विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए। शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर संयोजक आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, रियाजुल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों की टाउनक्लब से शास्त्री चौक तक तिरंगा यात्रा निकली। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, रिद्म एकेडमी की डायरेक्टर डॉ. श्रेया आदि मौजूद रहे। रैली से पहले सभी आचार्य राम चन्द्र शुक्ल की मूर्ति पर माल्यार्पंण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनक्लब में नगर पालिका परिषद की ओर से 14 अगस्त से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन अशोक सिंह तथा महेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर तिवारी, प्रेम सागर तिवारी, अमरनाथ सिंह, अरविन्द गौतम आदि मौजूद रहे।
विक्रमजोत ब्लॉक में जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों ने तिरंगा रैली निकाली। लोगों को जागरूक किया। रैली से पहले अधिकारियों ने ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर फूल-माला चढ़ाया।
फोटो-
47 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत चला जागरुकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एनसीसी 47 बटालियन के शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के अफसर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह कॉलेज से कंपनी बाग चौराहा, डीएम आवास होते हुए कॉलेज परिसर लौट आई। मौके पर सीनियर अंडर अफसर श्रद्धा पांडेय व सचिन ठाकुर, प्रिया, अनूपमा, रितु, रागिनी आदि मौजूद रहीं।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता इं. अरविंद पाल, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली नगर पंचायत के कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, गांधीनगर, लोहिया नगर, लक्ष्मी बाई नगर, चंद्रनगर, पटेल नगर, मोहन नगर, अब्दुल कलाम नगर आदि जगहों पर गई।
नगर पंचायत में चेयरमैन वेदकला और बीओ अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से पीआरडी जवानों ने और रियासत इंटर कालेज पंखोंवारी से प्रबंधक सदरे अयूव, भागीरथी इंटर कॉलेज पंखोंवारी से अरविंद चौधरी, प्राथमिक विद्यालय थरौली से सहायक अध्यापक अंकिता सिंह व सुनील पांडेय, आरएस पब्लिक स्कूल बेहिल आदि के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर सभासद दीपू शुक्ला, चंदन त्रिपाठी, मनिराम, विरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरुल इस्लाम मकतब इस्लामिया से निकाली गई तिरंगा यात्रा में उप प्रबंधक डॉ. हबीबुल्लाह अंसारी, नवाजिश अली, मास्टर सरवरे आलम, मो. अकरम, मो. शकील आदि मौजूद रहे। पोखरनी के ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अखिल श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, ब्रिजमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन चौराहा, बाजार होते हुए चकचई ओवरब्रिज तक तिरंगा यात्रा निकाला। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर से रमवापुर चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल बभनान, रुधौली, मुंडेरवा व शहर के कचहरी चौराहे से स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के शहीद पार्क से क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी व चेयरमैन धीरेसेन निषाद ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर रामदास गौतम, पारस निषाद, आज्ञाराम चौधरी, अवधेश, अमित यादव, संतोष चौधरी, राजकुमार यादव, सतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बभनान रोड से कस्बे तक पांच किलो मीटर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत समौड़ा, डेईडीहा बुजुर्ग, रामनगर, भकरही, लक्ष्मनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर श्यामजी शुक्ल, अमर नाथ चौधरी, रविंद्र शर्मा, अमन पांडेय, राजवंत सिंह, रामसागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने निकाली पदयात्रा
रुधौली। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत-पाक विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस तिरंगा पदयात्रा निकाली। यह भानपुर तिराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार व बैंक तिराहा मदरसा तिराहा होते हुए थाना शिव मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सुजीत सोनी, मनोज सिंह, विजय नारायण तिवारी, जयप्रकाश जयसवाल, नीलम गौड़, राजकुमार चौधरी, रवि जायसवाल, संदीप, शैलेश चौधरी, महेंद्र सिंह, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा निकाल वीर शहीदों को किया नमन
डाक विभाग ने कप्तानगंज उपडाकघर से अमोढ़ा तक निकाली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया है। इसके तहत प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग के हरैया उपमंडल में अधीक्षक डाकघर के नेतृत्व में कप्तानगंज उप डाकघर से शहीद स्थली अमोढ़ा तक डाक कर्मियों ने झंडे के साथ विशाल रैली का आयोजन किया। रैली शहीद स्थल अमोढ़ा पहुंची और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ वीर शहीदों के स्मरण में डाक कर्मियों ने पुष्प अर्पित किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल के डाकघर अधीक्षक आरपी गिरी ने कहा कि छावनी स्थित इस स्थल पर अंग्रेजों ने पीपल व आम के पेड़ पर 500 से अधिक क्रांतिवीरों को बगैर कोई मुकदमा चलाए फांसी पर लटका दिया था। इन शहीदों को डाक परिवार नमन एवं वंदन करता है। इस मौके पर हर्रैया उपमंडल के डाकघर निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, मंडल डाकघर के परिवाद निरीक्षक आनन्द कुमार व हरैया उपमंडल के डाक कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
इधर, हुसैनी मिशन गांधी नगर की ओर से इमामबाड़ा शाबान मंजिल में आयोजित कार्यक्रम में झंडा वितरण हुआ। मौलाना हैदर मेंहदी व मौलाना अली हसन ने लोगों में तिरंगे का वितरण किया। मौलाना मेंहदी ने कहा कि इस्लामी शिक्षा के अनुसार वतन से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। देश की आजादी के सफल 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर भारतीय के दिल में खुशी है। इसका इजहार हम हर तरीके से कर सकते हैं। कहा कि भारत भूमि हमारे लिए पवित्र है। इमाम हुसैन ने अंतिम समय में यहां के लोगों को याद किया था और भारत चले जाने की इच्छा जाहिर की थी। इस मौके पर जीशान रिजवी, शम्स आबिद, हाजी अनवार काजमी, अन्सर, नजफी, मानू, मोहम्मद, फरजान आदि मौजूद रहे।
फोटो
भानपुर में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप मे मनाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर रविवार को जय पूर्वांचल व्यापार मंडल तहसील इकाई भानपुर की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल ने किया। उन्होंने सभी व्यापारियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप मे मनाने की अपील की।
इस मौके पर क्षेत्र के व्यापारियों ने भानपुर, रुधौली तिराहे से सोनहा, महनुआ पड़ाव तक तिरंगा यात्रा निकाली। समापन उकड़ा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ। इस मौके पर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, संरक्षक राधेश्याम अग्रहरि, राजाराम तिवारी, राम विनय पांडेय, बृजेश सिंह मुन्ना, धर्मेंद्र तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव, भागवंत गुप्ता, सुभाष सोनी, रमेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने निकाली मौन तिरंगा यात्रा
बनकटी। आजादी का अमृत महोत्सव के रविवार शाम को भाजपाइयों ने मौन तिरंगा यात्रा निकाली। संगठन जिला प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से नगर पंचायत तक मौन तिरंगा यात्रा निकाला। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, ई. अरविंद पाल, विवेकानंद शुक्ला, रविचंद पांडेय, अंकित पांडेय, सुग्रीव पाल, रमेश अग्रहरी, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed