फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tips to prevent cyber crime

साइबर अपराध रोकने के बताए गए गुर

Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tips to prevent cyber crime
साइबर अपराध रोकने के बताए गए गुर
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को साइबर अपराध के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उसकी अध्यक्षता डीआईजी आरके भारद्वाज ने की। एसपी आशीष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में परिक्षेत्र के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद के अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल हुए।
इस दौरान साइबर अपराध के विशेषज्ञों ने वेबिनार के माध्यम से पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ ने पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध के प्रकार, फर्स्ट रिस्पांडर (पहली प्रतिक्रिया) तथा त्वरित कार्रवाई करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध के निस्तारण एवं विवेचना में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन करने की प्रक्रिया के कई तरीकों को बताया गया। एसपी साइबर क्राइम लखनऊ ने विभिन्न तरह के साइबर अपराध के बारे में उदाहरण सहित विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि सामान्य तौर पर लोगों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी व जागरुकता कम होती है। इसका शिकार होने के बाद लोग पुलिस के पास आते हैं। ऐसे में पुलिस का कर्तव्य है कि उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें। जहां तक और जितनी जल्दी संभव हो, उनकी समस्या का निराकरण कराएं। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा सबसे ज्यादा एकाउंट से रुपये ट्रांसफर कर लेने की शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोशल मीडिया से जुड़े मामले पुलिस के पास आ रहे हैं। संबंधित सेल के पुलिस कर्मियों को इसके निराकरण के लिए पहले से तत्पर और तैयार रहना चाहिए। संपर्क में आने वाले लोगों को इसके बारे में जागरूक भी करते रहना चाहिए। इस दौरान तीनों जनपदों के साइबर सेल के पुलिस कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed