फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tikait spoke farmer was cautions

राजनीतिक दलों से सावधान रहें किसान : गौरव टिकैत

Sun, 12 Dec 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
tikait spoke farmer was cautions
राजनीतिक दलों से सावधान रहें किसान : गौरव टिकैत
विज्ञापन

मुंडेरवा में आयोजित शहीद किसान मेले में बोले भाकियू के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष
11 दिसंबर 2002 को शहीद हुए किसानों को दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा/ बनकटी। मुंडेरवा में शनिवार को आयोजित शहीद किसान मेले में भाकियू के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसान, राजनीतिक दलों से सावधान रहें। ये चुनाव के समय केवल किसानों को भ्रमित करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार, अंबानी और अडाणी जैसे पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में दीवान चंद चौधरी ने जो अलख जगाई, उस ज्योति को संजोये रखिएगा।
विज्ञापन

शहीद किसान मेले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यक्रम ऐन वक्त पर निरस्त हो गया। दोपहर एक बजे के करीब सूचना मिली कि प्रदेश के तीनों बार्डरों पर किसान आंदोलन समापन विदाई समारोह के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वयं न आकर गौरव टिकैत को शहीद किसान मेले में भेज रहे हैं। मेले में पहुंचे गौरव टिकैत किसानों का उत्साह देख काफी खुश नजर आए। शहीद किसान मेले में पहुंचते ही उन्होंने मुंडेरवा मिल चौराहे पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही किसानों एवं कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गौरव टिकैत ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी होगी जब हम और आप एकजुट रहेंगे। अगर आज किसान एकजुट नहीं होता तो तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते। सरकार हम सब की जमीन अब तक पूंजीपतियों के हाथों बेच दी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद किसान बद्री प्रसाद चौधरी, तिलक राज चौधरी एवं धर्मराज चौधरी सहित महेंद्र सिंह टिकैत व दीवान चंद की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। गौरव पटेल ने कहा कि बॉर्डर पर अभी आंदोलन स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। जरूरत पड़ी तो हम लोग बॉर्डर पर फिर बैठेंगे।
उन्होंने प्रशासन से मुंडेरवा में जमीन का सीमांकन कर स्व. महेंद्र सिंह टिकैत एवं स्वर्गीय दीवान चंद चौधरी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह लबरदार ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के कारण आम किसान परेशान हैं। किसानों को लाभकारी मूल्य की जगह औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय सचिव हरिनाथ सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार की सोच है कि कृषि कार्य में लगे 40 प्रतिशत किसानों से अन्य कार्य लिया जाए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव कहा कि आजादी के बाद किसानों की यह ऐतिहासिक जीत हुई है। इसके लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर विजय जुलूस निकालने की तैयारी में जुट जाएं।
राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव, घनश्याम वर्मा, सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा के अध्यक्ष दिवान चंद्र पटेल ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर निदान करे।

शहीद किसान मेले को प्रांतीय उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह, सुभाष चंद्र, शोभा राम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, जयराम वर्मा, सूर्य प्रकाश, इश्तियाक अहमद, महेंद्र चौधरी आदि ने संबोधित किया। संचालन मंडल सचिव रामचंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed