फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thrilled to see a laser show based on the history of the township

बस्ती के इतिहास पर आधारित लेजर शो देख हुए रोमांचित

Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thrilled to see a laser show based on the history of the township
महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : BASTI
बस्ती के इतिहास पर आधारित लेजर शो देख हुए रोमांचित
विज्ञापन

बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में चल रहे बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आधारित नाटक, बस्ती के इतिहास पर आधारित लेजर शो ने भी लोगों को रोमांचित किया।
मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद मंच बच्चों और कलाकारों को सौंप दिया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नृत्य, नाटक, गायन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। शहर के दी सीएमएस, जीवीएम कान्वेंट, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं, महोत्सव में लोकगीतों पर लोग झूमते नजर आए, स्थानीय कलाकारों में जाह्नवी ने लोकगीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। देवेश ने ‘तेरी दीवानी’ गीत सुनाकर खूब वाहवाही पाई। इसके अलावा फैसल आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बस्ती के इतिहास पर आधारित लेजर शो में छावनी, अमोढ़ा से लेकर रानी तलाश कुंवरि, राजा जालिम सिंह, राजा उदय प्रताप सिंह, पैड़ा शहीद स्थल की झलक दिखाई गई। आसमां डांस ग्रुप की ओर से प्राइड ऑफ इंडिया और तनूरा डांस की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव का तीसरा और समापन का दिन हास्य कलाकारों के नाम होगा। रविवार को कॉमेडियन सुनील पाल शाम छह बजे लोगों को गुदगुदाएंगे। वहीं, भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed