फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three youths died due to heat stroke

Basti News: हीट स्ट्रोक से तीन युवकों की मौत

Sat, 01 Jun 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three youths died due to heat stroke
कार में मृत मिला फाइनेंस कंपनी कर्मी, पेड़ के नीचे मजदूर
विज्ञापन

गांव के बाहर तड़फते मिले युवक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नौतपा के जानलेवा ताप के बीच शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। तीनों की मौत के पीछे हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ देने की वजह से इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने पर इलाज किया गया होता तो वजह की जानकारी हो पाती। इसलिए स्पष्ट नहीं है कि इनकी मौत कैसे हुई।

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव
बनकटी। बस्ती व संतकबीरनगर के जनपदों को जोड़ने वाले लालगंज-महुली बांध के पास महुली थाना क्षेत्र के भिटिंनी गांव के सिवान में आम के पेड़ के नीचे शुक्रवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिला। कुछ दी देर में लालगंज पुलिस पहुंची, मगर मामला थाना महुली का होने की वजह से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में महुली थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। परिवार के लोगों ने उसकी पहचान लालगंज क्षेत्र के बानपुर निवासी लवकुश के रूप में की गई। लालगंज थानाध्यक्ष सुशील कुमार गोंड ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

लवकुश की बहन रामावती बताया कि भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार सुबह भोजन किए बगैर घर से निकला था। शुक्रवार को सुबह जानकारी मिली कि उनका शव पेड़ के नीचे पड़ा है। बहन ने फोन कर ससुराल में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कार के अंदर मृत मिला फाइनेंस कंपनी का कर्मी

सल्टाैआ। सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव स्थित डाक बगंले के गेट के सामने खड़ी कार में 34 वर्षीय फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव मिला। काफी देर तक खड़ी कार की अगली सीट पर युवक को पड़ा देख स्थानीय लोगों ने सोनहा पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कार का दरवाजा खोला गया तो युवक की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अमर सिंह (34) पुत्र श्रवण कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता श्रवण ने बताया कि बेटा सुबह दस बजे घर से निकला था। अयोध्या जाने की बात कह रहा था। इसके बाद मोबाइल बंद मिला। लोगों ने पुलिस को बताया कि कार दोपहर 12 बजे से ही खड़ी थी। कार की सीट के बगल शराब की शीशी पड़ी थी। चार वर्ष की एक बेटी अवंतिका व डेढ़ वर्ष का बेटा अर्नव है। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
...
बेहोश मिला युवक, अस्पताल ले जाने पर मौत
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द पड़ाव से भादी खुर्द गांव जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग सीएचसी सल्टौआ ले गए। जहां से तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिछियागंज निवासी 42 वर्षीय प्रवेश चौधरी ऊर्फ मकारू पुत्र दीपक चौधरी घर पर रहकर खेती करता था। शुक्रवार की दोपहर उन्हें भादी खुर्द मार्ग के टावर के सामने खेत में कराहते हुए लोगों ने देखा। पहचान कर किसी ने उसके घर सूचना दी। प्रवेश की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्रवेश की पत्नी किरन पटेल, आठ वर्ष का बेटा आयुष चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटा भाई नंद लाल एवं बूढ़ी मां भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed