{"_id":"60d87ef18ebc3e30cf576369","slug":"three-won-the-battle-with-corona-got-a-new-positive-case-basti-news-gkp399687726","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ने जीती कोरोना से जंग, एक नया पॉजिटिव केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ने जीती कोरोना से जंग, एक नया पॉजिटिव केस मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन ने जीती कोरोना से जंग, एक नया पॉजिटिव केस मिला
बस्ती। जिले में रविवार को एक और व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर पहले से संक्रमित तीन ने कोरोना की जंग जीत ली है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में कोरोना के 16 केस एक्टिव हैं। जनपद में पिछले 11 दिनों में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। जिले में नौ कोराना पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जो धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने दी है। कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। कहा कि स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर के खतरे लेकर सतर्क हो गया है। तैयारी पूरी कर ली गई है। जिन घरों में 12 साल तक के बच्चे हैं, उनके लिए दवाओं की किट वितरित की जाएगी। अस्पतालों को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। यहां पीसीयू और मिनी पीसीयू को सक्रिय कर दिया गया है।
कहा कि विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए बच्चों के आईसीयू को संसाधनयुक्त बना दिया गया है। प्रयास है कि आपात स्थितियों से निपटने में कहीं कोई कोर कसर न रहने पाए। बताया कि जिले में अब तक 635788 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। उनमें से 628266 की रिपोर्ट आ चुकी है। 616567 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब तक 11699 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 7522 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11337 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक 329 की कोरोना से मौत हो चुकी है।