{"_id":"6ad2933da2ee41c1270d5dca","slug":"three-teachers-honored-at-lucknows-educational-seminar-basti-news-c-207-1-bst1013-169580-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखनऊ की शैक्षिक संगोष्ठी में तीन शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखनऊ की शैक्षिक संगोष्ठी में तीन शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की निपुण भारत मिशन, वंदे मातरम आधारित राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन लखनऊ के एक होटल में किया गया। इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। शैक्षिक संगोष्ठी में जिले के परिषदीय विद्यालयों के तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रदेश भर से आए राज्य एवं राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के शैक्षिक योगदान को सराहा गया। उपमुख्यमंत्री ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।
जिले सम्मानित होने वालों में सदर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद, बहादुरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अगई भगाड़ के शिक्षक राजीव उपाध्याय और परशुरामपुर ब्लॉक के यूपीएस जटोलिया विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार पांडे को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी, राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, किशोर न्यायिक बोर्ड सदस्य प्रमिला गुप्ता ने सभी को सम्मानित किया। शिक्षकों को सम्मान मिलने पर बीएसए अनूप कुमार, बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी, एमडीएम समन्वयक अमित मिश्रा, डीसी निर्माण राजेश कुमार प्रजापति आदि ने बधाई दी है।