फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three people including woman injured in road accident

Basti News: सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल

Sat, 20 Jan 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three people including woman injured in road accident
महराजगंज (बस्ती)। हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा गेट के सामने सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना देने पर पुलिस और एम्बुलेंस के काफी देर तक न पहुंचने पर आसपास के लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शनिवार शाम सात बजे बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला राजदेवी(60) पत्नी सुल्लूर निवासी महराजगंज बस्ती गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना में बाइक सवार आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रहने वाले सच्चिदानंद पांडेय( 24) पुत्र संतोष पांडेय और इनका भतीजा प्रदीप पांडेय (20)पुत्र राम रतन पांडेय भी घायल हो गये। दोनों लोग बाइक से गोंडा एक मित्र से मिलने के लिए गये थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार की जमकर धुनाई भी की। उसके बाद घटना की सूचना हर्रेया पुलिस और एम्बुलेंस को दिया। काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा, जिससे लोगों ने आक्रोश जताया। सीएचसी कप्तानगंज पर प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने राजदेवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed