{"_id":"620fef53162c8c4ed351b16a","slug":"three-people-found-corona-positive-basti-news-gkp427395197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के तीन नए एक्टिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के तीन नए एक्टिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
बस्ती। जनपद में शुक्रवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 29 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से दस लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 838 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लगातार जांच के चलते पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन करने के बाद उनको दवा आदि दे दिया जाता है। उनकी निगरानी के लिए आरआरटी को भी लगाया जाता है। इसी का परिणाम है कि लगातार लोग निगेटिव हो रहे हैं, मगर सभी को यह बताया जा रहा है कि वे कोरोना प्रोटोकाल का पालन जरूर करें। कहा कि सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है।
सीएमओ ने कहा कि जिले भर में पॉजिटिव केस बेहद कम हो गए हैं। जिले में स्थिति सामान्य है। पॉजिटिव मिले लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। फिलहाल सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइड लाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।