फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three more months... then speed on the four lane

Basti News: तीन माह और... फिर फोरलेन पर भरिए फर्राटा

Sat, 13 Apr 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three more months... then speed on the four lane
बेहतर होगी परिवहन सुविधा, खत्म होगा जाम का झाम
विज्ञापन

तीन माह में पूरा हो जाएगा बड़ेवन से कंपनीबाग फोरलेन सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के बड़ेवन से कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क का निर्माण तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस मार्ग पर परिवहन सुविधा बेहतर हो जाएगी। बड़ेवन ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर तक एक तरफ निर्माण पूरा हो चुका है। खंभों के विस्थापन का कार्य लगभग पूरा होने वाला है।
शहर के मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क का निर्माण करीब 16.58 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शहर को हाईवे से जोड़ने वाली यह सड़क करीब 1.750 किमी लंबी और 22 मीटर चौड़ी होनी है। बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सड़क के दोनों तरफ नाला भी बनाया जाना है। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ाई पर निशान लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर प्रतिष्ठानों और घरों के चबूतरे, रैंप, सीढि़यां आदि को हटवाया जा चुका है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, लेकिन पानी की टंकी से कंपनीबाग तक करीब 500 मीटर काम शुरू नहीं कराया गया। जबकि महीना भर पहले मार्ग निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई कराई जा चुकी है। पानी की टंकी से कंपनीबाग शहर का वह क्षेत्र है जहां वाहनों का सर्वाधिक भार होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बीच में सड़क निर्माण में प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा, सदर तहसील और बीडीए भवन की चहारदीवारी भी पड़ती है। इसे अब तक ढहाया नहीं गया है। हालांंकि, लोक निर्माण विभाग सड़क की जद से बाहर नए सिरे से इन विभागों की चहारदीवारी बनाकर देगी। जबकि सड़क सीमा में आ रही काला माता मंदिर और आवास विकास कॉलोनी के गेट को लेकर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।
...
चकाचक हो गया ब्लॉक रोड
शहर की सड़कों को चमकाने का काम शुरू हो चुका है। सप्ताह भर पहले ब्लॉक रोड बनकर तैयार हुआ। चकाचक हुई इस सड़क पर पहले पैदल चलना मुश्किल था। यह सड़क बड़ेवन से सदर ब्लॉक व लघु सिंचाई विभाग होते हुए रौता चौराहे पर आकर मालवीय मार्ग में मिल जाती है। इसका प्रयोग लोग भीड़भाड़ से बचने और शहर में दाखिल होने के शॉर्टकट के रूप में करते हैं। सड़क का निर्माण होने से अब लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

...
कोट
- तीन माह में शहर की फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। काम में तेजी लाई गई है। पहले बड़ेवन से पानी टंकी तक का कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके बाद कंपनीबाग की तरफ काम शुरू होगा।
-अवधेश प्रसाद, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed