फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three mla with ex up cabinet minister out of bsp

पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत तीन पूर्व विधायक निष्कासित

Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
three mla with ex up cabinet minister  out of bsp
पूर्व विधायक रामप्रसाद चौधरी। - फोटो : BASTI
पूर्व कैबिनेट मंत्री व तीन पूर्व विधायक बसपा से निष्कासित
विज्ञापन

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में पार्टी के चार बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें एक पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन पूर्व विधायक शामिल हैं। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
जिला अध्यक्ष संजय धूसिया ने शनिवार को बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी व दूधराम को पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से बाहर कर दिया है। बताया कि इन नेताओं को पहले ही चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया। धूसिया ने बताया कि जांच के दौरान इन पर लगे आरोप सही पाए गए। इस पर पार्टी सुप्रीमो बहन मायावाती के निर्देश पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

हर्रैया से प्रत्याशी रहे विपिन ने भेजा त्यागपत्र
बस्ती। पांच बार कप्तानगंज से विधायक और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी तथा पार्टी के अन्य बड़े नेताओं पर कार्रवाई से दुखी हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विपिन शुक्ला ने पार्टी प्रमुख को अपना इस्तीफा भेज दिया है। शनिवार को विपिन शुक्ल ने बताया कि पार्टी को जिले में मजबूत बनाने में इन नेताओं का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed