फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three laborers stranded in Saudi Arabia have arrived in Delhi.

Basti News: सऊदी अरब में फंसे तीन मजदूर दिल्ली पहुंचे

Mon, 09 Feb 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three laborers stranded in Saudi Arabia have arrived in Delhi.
नगर बाजार (बस्ती)। सऊदी अरब के अबहा शहर में अलीसार कंपनी में काम करने गए जिले के 13 मजदूरों की वतन वापसी शुरू हो गई है। इनमें तीन मजदूरों की रविवार को फ्लाइट है। इनके सोमवार देर शाम या मंगलवार की सुबह घर पहुंचने की संभावना है। अपनों की घर आने का संदेशा मिलते ही परिवार वालों में खुशी का माहौल हो गया है। बाकी मजदूरों का टिकट 10 फरवरी को कन्फर्म हुआ है
विज्ञापन

घर लौटने वाले तीन मजदूरों में फूल सिंह चौहान पुत्र राम सुंदर चौहान, निवासी सकरावल कला, थाना छावनी, पंकज यादव पुत्र जग नारायण यादव, निवासी लोनिया पार, थाना छावनी व गोकुल पुत्र विदेशी चौहान, निवासी सूदीपुर, थाना वाल्टरगंज शामिल हैं। ये तीनों मजदूर रविवार को फ्लाइट से भारत पहुंचे। उनके परिजनों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। परिवार वाले भावुक होकर रो पड़े और सरकार, दूतावास व मीडिया का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed