फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three injured when sand laden truck overturns

Basti News: बालू लदा ट्रक पलटने से तीन घायल

Sun, 24 Dec 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three injured when sand laden truck overturns
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कुशमौर घाट के पास बालू लदा ट्रक पलटा।
सिकंदरपुर, बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कुसमौर घाट के निकट बालू लदा ट्रक पलटने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया है। मामले में ट्रक चालक ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी रुपये वसूलने के लिए पीछा कर रहे थे जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की है जब ट्रक सरयू सोती से बालू लादकर थाना क्षेत्र के चौरी से मसकनवा की तरफ जा रहा था। ट्रक मालिक अजय यादव के अनुसार चालक कुसमौर घाट के पास पहुंचा था कि पीछे से पुलिस और खनन विभाग की गाड़ी आते देख उसने गाड़ी की गति बढ़ा दी और अचानक सामने से भी एक वाहन आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक सुकई यादव (26) के सिर में, राम राज (45) के कमर में तथा राम अजोरे को शरीर में हल्की चोट लगी है। सभी घायलों को निजी वाहन से रात में ही श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। वाहन स्वामी का आरोप है कि रात्रि में बालू लादकर जितने भी वाहन इस रास्ते से निकलते हैं, सभी से वसूली की जाती है। जो रुपये नहीं देता उसके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। थानाध्यक्ष परशुरामपुर तहसीलदार सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना मिली है। रुपये वसूलने का आरोप निराधार है यदि कोई जिम्मेदार एजेंसी ट्रक रोक कर पूछताछ करती है तो उन्हें रुकना चाहिए, भागना संदेहास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed