{"_id":"6234b16dfd1b2021881582d5","slug":"three-injured-including-two-constable-basti-news-gkp4303528186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में दो सिपाही समेत तीन चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में दो सिपाही समेत तीन चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की भिड़ंत में दो सिपाही समेत तीन चोटिल
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के तकियाचक गांव के सामने शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे दो बाइक की भिड़ंत में सोनहा थाने के दो सिपाही समेत तीन लोग चोटिल हो गए। हादसे में एक सिपाही और दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हो गया।
सोनहा पुलिस ने घायल सिपाहियों को एक अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरे व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में सोनहा थाने के सिपाही विजय प्रकाश राय और विनय कन्नौजिया को चोटें आई हैं। जबकि, दूसरे बाइक पर सवार रहे सोनहा थाना क्षेत्र के तकियाचक निवासी 50 वर्षीय रामनेवास चौधरी को चोट आई है। रामनेवास चौधरी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुुआ, जब वह अपनी पत्नी को नरखोरिया से इंजेक्शन लगवाकर अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह घर की तरफ मुड़े, पीछे से आ रहे बाइक सवार सिपाहियों की बाइक से भिड़ गई और सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।
तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे केशवपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी घघौआ अजय कुमार सिंह ने घायलों को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य विक्रमजोत पहुंचाया। जहां उनकी पहचान राहुल, निखिल पुत्र गण हौसिला प्रसाद व संजय पुत्र जगदीश निवासी बड़ईपुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। संजय की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है।