फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three arrested for sword attack on father and son sitting at a Dhaba

Basti News: ढाबे पर बैठे पिता-पुत्र पर तलवार से हमले में तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for sword attack on father and son sitting at a Dhaba
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाने के रजौली स्थित ढाबे पर बैठे पिता-पुत्र पर तलवार से हमले के तीन आरोपियों को एसओजी की मदद से हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ संजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि गोभिया नहर की पुलिया पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, प्रकाश निवासी बिहरा (लोहार पुरवा) शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी मनोज विश्वकर्मा के अलावा छानबीन में प्रकाश में आई उसकी पत्नी भारती देवी, बिहरा नैपुरवा निवासी इंद्रजीत राजभर, बिहरा जगाऊपुरवा निवासी संदीप यादव, बब्लू यादव, खैरी ओझा निवासी गौरव मिश्रा, आकाश ओझा, बिजरा निवासी राम प्रकाश विश्वकर्मा की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

रजौली निवासी आद्या प्रसाद शुक्ल ने गांव के सामने हाईवे पर स्थित ढाबे पर शनिवार को बिजली का कनेक्शन जोड़ने के लिए लाइनमैन को बुलाया था। मगर, बिहरा (लोहार पुरवा) निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा ने लाइन जोड़ने से रोक दिया। आद्या प्रसाद ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को बुलाया लेकिन, तब तक लाइनमैन जा चुका था। उसी देर शाम आद्या शुक्ला अपने पुत्र अंजनी शुक्ला के साथ मकान में संचालित अपने तुलसी ढाबे पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी देर बाद मनोज कुछ लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचा और गाली देने लगा। आधा घंटे बाद वह फिर अपने पुत्र शत्रुघ्न विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा एवं अपनी पत्नी तथा कुछ अन्य लोगों के साथ तलवार लेकर ढाबे पर पहुंचा और पिता-पुत्र पर हमला करके घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी हरैया पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मगर, वहां भी सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed