{"_id":"61a7b6221d9b47392c2ccbac","slug":"three-accused-in-chandrashekhar-murder-case-arrested-basti-news-gkp418330154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी चंद्रशेखर की हत्या में नामजद तीन आरोपियों को दुबौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में गांव के ही पूर्व प्रधान बलिराम चौधरी, वर्तमान ग्राम प्रधान श्रवण कुमार, मौजीराम, अखिलेश व अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों की गिरफ्तारी दुबौलिया के सैनिया चौराहे से हुई है।
बता दें कि रमवापुर गांव निवासी 60 वर्षीय चंद्रशेखर की गांव के ही पूर्व प्रधान बलिराम चौधरी से पुरानी रंजिश को लेकर 21 नवंबर को मारपीट हो गई थी। पुलिस ने चंद्रशेखर की तहरीर पर आरोपी बलिराम चौधरी, मौजीराम, घनश्याम, अखिलेश, अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में आरोपियों की तरफ से सुलह-समझौते का चंद्रशेखर पर दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन चंद्रशेखर ने सुलह समझौते से इनकार कर दिया। आरोप है कि 28 नवंबर को सुबह चंद्रशेखर घर से दो सौ मीटर दूर शौच के लिए गए थे।
विरोधियों ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। चंद्रशेखर किसी तरह घर पहुंचे। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कलवारी ले गए जहां, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान बलिराम चौधरी, मौजीराम, अखिलेश, अंकित, घनश्याम, वर्तमान प्रधान श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।