{"_id":"65aecb781758cfbca10c357a","slug":"three-accused-got-caught-by-villagers-and-went-to-fight-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10463-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़े मारपीट करने गए तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़े मारपीट करने गए तीन आरोपी
Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी रंजिश में मारपीट करने दूसरे क्षेत्र में गए तीन युवकों को लालगंज थाने के मथौली गांव के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में एक आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस मिला। लालगंंज पुलिस ने बताया कि आरोपियों में मुंडेरवा, कप्तानगंज और महुली थानाक्षेत्र के निवासी हैं। मथौली गांव के एक व्यक्ति के बुलाने पर मारपीट करने गए थे।
पुलिस के अनुसार, रविवार को एसआई धर्मराज पुलिस कर्मियों के साथ श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मथौली गांव से तीन लड़कों के पकड़े जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने पर पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के लिए गैर थाना क्षेत्र से बुलाए गए थे। तीनों की जब तलाशी ली गई तो मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल निवासी आर्यन सिंह के पास से तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ।
अन्य दोनों आरोपियों में हर्षित सिंह निवासी पिकौरा थाना महुली संतकबीरनगर और भुवनेश मणि उर्फ आशीष मणि निवासी बड़ोखर थाना कप्तानगंज शामिल हैं। आर्यन पर आर्म्स एक्ट और बाकी पर अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।