{"_id":"67f2dde7d7c068c3ee096e72","slug":"three-accused-from-lucknow-arrested-for-stealing-railway-automatic-signaling-cable-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134652-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग केबल चोरी में लखनऊ के तीन आराेपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग केबल चोरी में लखनऊ के तीन आराेपी गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे के ऑटोमेटिक सिग्नलिंग में इस्तेमाल होने वाले केबल की चोरी के मामले में रविवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। वाल्टरगंज पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस चाेरी में शामिल लखनऊ के ऐशबाग निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एसओ उमाशंकर त्रिपाठी व एसओरी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय की टीम ने आरोपियों को क्षेत्र के कुआनो नदी के अटरा पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से रेलवे सिग्नल सिस्टम में लगने वाले छह बंडल केबल और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की गई। इस केस में एक आरोपी रोहित यादव को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी राजेंद्र सोनी की 23 मार्च की रात दरवाजे के सामने खड़ी पिकअप चोरी हो गई थी। पुलिस ने 29 मार्च को बरामद किया था। पिकअप पर रेलवे का केबल लदा था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि यह रेलवे के सिग्नलिंग कार्य में इस्तेमाल होने वाला केबल है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने रोहित यादव को गिरफ्तार किया था। उसके बाद राहुल लोधी, विजय लोधी, साबिर अली और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस को चारों की तभी से तलाश थी।