{"_id":"67cc935fb80491ec250a12dc","slug":"those-who-uploaded-a-video-threatening-to-bomb-the-chief-minister-have-been-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133156-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो अपलोड करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो अपलोड करने वाले गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी वाला वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के मेवात और जनपद कासगंज के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।
तीन मार्च को गौर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी अभिषेक कुमार दूबे पुत्र राजेश कुमार दूबे ने बस्ती पुलिस को टैग करते हुए एक वीडियो एक्स पर अपलोड किया और लिखा कि पुलिस संज्ञान ले। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह सनातन धर्म सर्वोपरि नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चलाता है।
ग्रुप में एक फोन नंबर से वीडियो भेजा गया, जिसमें सीएम योगी को बम से उड़ा देने की बात कर रहे हैं। नंबर पर फोन कर पूछा तो उसने कहा कि मैंने ही वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें ललित कुमार निवासी कालियाका, थाना रोजका मेव ,जिला मेवात (हरियाणा) व शिव कुमार निवासी नगला खरबू थाना पटियाली जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) की पहचान हुई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुड़गांव हरियाणा में एक होटल में साथ में काम करते हैं। हंसी-मजाक में वीडियो बनाकर गलती से अपलोड कर दिया था। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है।