{"_id":"6605b6e8946ae9d9db0f092b","slug":"thieves-searched-the-house-of-the-family-that-went-to-katha-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113834-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कथा में गए परिवार के घर को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कथा में गए परिवार के घर को चोरों ने खंगाला
Thu, 28 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
रुधौली। कोहरा गांव में अरविंद पांडेय के घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम से लौटकर बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, कोहरा के अरविंद पांडेय बुधवार शाम को महुआ में रिश्तेदार के यहां श्रीमद्भागवत कथा सुनने पत्नी पुष्पा देवी के साथ घर में ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वह घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे की तरफ गए तो देखा कि आलमारी में रखे सोने की चेन, झुमकी, सूईधागा, कान का बाली, कानफूल, पायल, अंगूठी व चादी के सिक्के गायब थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे विशुनपुरवा चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाए।