{"_id":"66b7c450a5e05f453a08e176","slug":"thief-caught-within-12-hours-cash-and-jewelery-recovered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121933-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 12 घंटे में पकड़ा गया चोर, नकद और जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 12 घंटे में पकड़ा गया चोर, नकद और जेवर बरामद
Sun, 11 Aug 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
- सीओ ने रुधौली थाने में पत्रकारवार्ता कर दी जानकारी
- शुक्रवार की रात रुधाैली कस्बे में एक घर में की थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। चोरी की घटनाओं से जूझ रही रुधौली पुलिस ने शनिवार को चोर को धर दबोचा। शुक्रवार की रात उसने कस्बे में एक घर में चोरी करके नहर की पुलिया के पास घूम रहा था। संदिग्ध देख पुलिस ने उससे पूछताछ की तो इधर-उधर की बात करने लगा। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में उसने चोरी की घटना कबूल की। उसकेे पास से 26 हजार 500 रुपये नकद और जेवर बरामद हुए।
शनिवार को थाने पर पत्रकारवार्ता के दौरान प्रभारी क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने रुधौली-बस्ती मार्ग पर नसीबगंज नहर की पुलिया के पास घूम रहे युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उससे पूछताछ की। उसने अपनी पहचान अयोध्या जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी सवरजीत के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का 26 हजार 500 रुपये नगदी के साथ चोरी की जेवर मिले।
चोर ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में रुधौली क्षेत्र में रामलीला के कार्यक्रम में भाग लिया था। दोबारा इसी काम की तलाश में वह रुधौली क्षेत्र में आया था। शुक्रवार की रात घर में ताला बंद देखकर उसकी नियत बिगड़ गई और उसने सरिया से ताला तोड़कर घर में चोरी की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
यह थी घटना
- शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड निवासी सुनील गुप्ता अपनी पत्नी सुमन और बेटी सुभी के साथ भानपुर क्षेत्र के असनहरा में अपने ससुराल चले गए। सुबह छह बजे जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला खुला हुआ था। कमरे के भीतर अलमारी खुली थी। सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे जेवर और नकदी समेत अन्य सामान गायब थे।