{"_id":"67a25f34e31a499cdf016924","slug":"there-will-be-power-cut-in-gandhinagar-for-12-hours-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131523-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांधीनगर में आज 12 घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांधीनगर में आज 12 घंटे गुल रहेगी बिजली
Wed, 05 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यदि आपके घर, दुकान या दफ्तर में गांधीनगर उपकेंद्र से बिजली पहुंच रही है तो बुधवार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लीजिए। क्योंकि आज सुबह आठ से रात आठ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। लगातार 12 घंटे कटौती में आपका काम कैसे चलेगा, इसके लिए तैयार रहिएगा।
गांधीनगर अरबन बैंक कैंपस में रेडीमेड शोरूम के मैनेजर राकेश शर्मा ने बताया कि अखबार में इसकी पहले से जानकारी होने से इंतजाम कर लिया गया है। वैसे भी साप्ताहिक बंदी की वजह से काफी प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। चश्मा व्यवसायी राहुल टंडन बताते हैं कि बुधवार को उनकी दुकान बंद रहती है, इसलिए खास फर्क नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके शॉपिंग मॉल, दुकान, बैंक एवं कई सरकारी कार्यालय भी बिजली न आने से प्रभावित होंगे।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित समस्त 11 केवी फीडर पर इनकमिंग एवं आउटगोइंग वीसीबी पैनल बदलने का कार्य कराया जाएगा। ऐसे में इस उपकेंद्र से जुड़े पक्के, कंपनीबाग, कचहरी चौराहा, एसबीआई के पास, आवास विकास कॉलोनी, कचहरी, मिश्रौलिया, बैरियहवां, कटरा, पुराना डाकखाना आदि फीडर से जुड़े मोहल्लों में 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
उपकेंद्र के अपग्रेड होने का कार्य समाप्त होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को पानी आदि का इंतजाम आपूर्ति बाधित होने से एक दिन पहले ही कर लेना होगा।