फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be a ban on unfit school vehicles

Basti News: अनफिट स्कूली वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध

Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on unfit school vehicles
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए आरटीओ ने एसपी से मांगा सहयोग
विज्ञापन

सभी थानों की पुलिस करेगी कार्रवाई और परिवहन विभाग मुख्यालय को भेजेगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए बिना फिटनेस स्कूली वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एआरटीओ ने एसपी से सहयोग मांगा है। जल्द ही सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में संचालित वाहनों की जांच शुरू करेगी और कार्रवाई कर परिवहन विभाग मुख्यालय को रिपोर्ट देगी।

जिले में 1065 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अब तक बस, मैजिक व मिनी बस समेत कुल 315 वाहनों ने फिटनेस नहीं बनवाया है। इन्हें परिवहन विभाग ने काली सूची में डालकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में सख्त हिदायत दी गई है कि अगर इनका फिटनेस नहीं बनवाया गया तो रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया जाएगा। फिर भी लापरवाही बरती गई तो उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। यही नहीं यह वाहन ऑनरोड बच्चों को ले जाते पकड़े गए तो विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रबंधक पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बावजूद स्कूल संचालक नींद से नहीं जाग रहे हैं और परिवहन विभाग हलकान हो रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग के आयुक्त ने एसपी को संबोधित व एआरटीओ को पृष्ठांकित पत्र भेज कर अनफिट वाहनों की सूची उपलब्ध कराया है। ताकि संबंधित थाना क्षेत्रों में संचालित सभी स्कूली वाहनों की विधिवत जांच हो सके और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

थानावार तैयार की गई है सूची

बस्ती के एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एसपी को सूची व पत्र उपलब्ध करवा दिया गया है। ताकि थानावार अनफिट स्कूली वाहनों की निगरानी की जा सके और विधि सम्मत कार्रवाई कर बच्चों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed