फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a scuffle with the electricity employees who came to disconnect the connection of the defaulter.

Basti News: बकाएदार का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मचारियों से नोंकझोंक

Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the electricity employees who came to disconnect the connection of the defaulter.
बभनान। बेलहिया बिजली केंद्र से जुड़े बिरउपुर गांव में शनिवार को बिजली संयोजन विच्छेदित करने पहुंची बिजली निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता गौर पुलिस को मामले में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि गांव के एक बकाएदार ने कनेक्शन काटने पहुंचे संविदा लाइनमैन के साथ अभद्रता की। परिवार के लोग एकजुट होकर मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि बिरउपुर गांव के रहने वाले बब्बू का बिजली बिल 30955 रुपये बकाया है। निगम के अधिकारियों ने लाइन काटने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में शनिवार को संविदा लाइनमैन राम मूर्ति, रंजीत वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा आदि की टीम भेजी गई। इस दौरान उपभोक्ता बब्बू, उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य एकजुट होकर बिजली कर्मचारियों को गाली देने लगे। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुआ। मारने पीटने की भी धमकी दी गई। कर्मचारी डर गए। उपभोक्ता ने राजस्व वसूली भी नहीं करने दी। निगम की टीम डरा धमकाकर भगा दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed